📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

केंद्रीय विद्यालय लखनऊ में खो–खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कैंट ने दर्ज की जीत

लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय लखनऊ कैंट लखनऊ में 51वीं के वि स. संभागीय खो खो (बालक 14 और 17 आयु वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्राचार्या जी एवं अन्य सहयोगियों ने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने की कामना की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।


सभी टीमों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट करके विद्यालय प्राचार्या को सलामी दी। सभी प्रतिभागियों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने के लिए शपथ दिलाई गई।

विद्यालय प्राचार्या वीनू मिश्रा ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को सलाह देते हुए कहा कि जोश और उत्साह के साथ अनुशासित होकर खेल का आनंद लीजिए। इस खेल के लिए आमंत्रित सभी निर्णायकों को प्राचार्या द्वारा टोपी और सीटी प्रदान की गई।



यह प्रतियोगिता 20 से 23 जुलाई तक होगी और इसमें कुल 22 टीमें भाग लेंगी। अपने प्रारंभिक मैच (17आयु वर्ग) में के वि लखनऊ कैंट ने गोमती नगर (द्वितीय पाली) को 8 के मुकाबले 21 अंकों से जीत दर्ज की। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें