📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

हर हिंदुस्तानी के लिए ऐतिहासिक पल है अमृत महोत्सव - दिनेश कुमार सिंह

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है पर इस बार इसका महत्व और भी ज्यादा हो जाता है क्योंकि हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, साथ ही हर घर तिरंगा भी लहरा रहा है। यह क्षण हर हिन्दुस्तानी के लिए गौरव का है और यह भव्य तिरंगा यात्रा भी हर वर्ग में उत्साह का नया जोश भरने के उद्देश्य से ही निकाली गई है। उक्त विचार मोहनलालगंज से भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के बाद प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने व्यक्त किये।

दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि आज देश का नेतृत्व ऐसे हाथों में है जिसने भारत की छवि को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर एक सशक्त देश के रूप में ना सिर्फ रखा है बल्कि देश को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर भी अग्रसर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के द्वारा 62 से अधिक ऐसी जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है जिसका सीधा लाभ आमजनमानस तक पहुंच रहा है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ना सिर्फ अमृत महोत्सव के माध्यम से लोगों में जोश भरा है बल्कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी इतिहास रचने वाला है, ऐसा पहले कभी नही देखने को मिला। दिनेश सिंह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भी लोगो में नया उत्साह और जोश भरने व राष्ट्रभक्ति की भावना भरने के उद्देश्य से ही किया गया है। उन्होने बताया कि यह तिरंगा यात्रा मोहनलालगंज के अतरौली मार्ग से शुरू होकर नई जेल रोड, मऊ ग्रामसभा, लखनऊ-रायबरेली हाईवे से बाईपास, मौरावां रोड होते हुए आलमबाग बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें