Pages

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री आवास स्थित कालीदास मार्ग चौराहे पर स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं अध्यक्ष (दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी सहित कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।  

इस मौके पर दोनों अध्यक्ष ने संयुक्तरूप से बताया कि एक शाम राजीव जी के नाम कार्यक्रम के तहत लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ के 100 प्रमुख चौराहों पर शाम 5 बजे काव्यार्पन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने काव्य सम्मेलन के जरिए स्व. राजीव गांधी की देश के प्रति उनकी उन्नति, तरक्की, प्रगति की सोच को जनता के बीच सुनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ