📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर रक्षा मंत्री को निकाय कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के सामने झंडी पार्क स्थित भूमिगत पार्किंग के मुख्य गेट पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री संदीप सिंह महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक एवं पार्षद मौजूद रहे।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने रक्षामंत्री को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान उन्हें प्रदेश के निकाय कर्मियों की लम्बित समस्याओं के समाधान न होने के विरोध में  चल रहे आंदोलन से अवगत कराते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर रक्षामंत्री ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।



इस अवसर मुख्य रूप से  संघ के महामंत्री कैंसर रजा, गोमती त्रिवेदी, आन्नद मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, आर पी सिंह, हरिशंकर पांडे, नितिन त्रिवेदी, अमरेन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें