Pages

अनाथ बच्चों संग मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

अटल को किया याद, श्रद्धार्पण समारोह में जुटे भाजपाई

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ समाजसेविका बिन्दू बोरा द्वारा मंगलवार को अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय परिसर में श्रद्धार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अनाथालय के बच्चों के साथ लोगों ने समय बिताया। बच्चों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें उपहार भी वितरित किया गया।

क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति प्रदीप शुक्ला, पार्षद रुपाली गुप्ता, कुमकुम राजपूत, अमित मौर्या, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि राम किशोर लोधी, रंजीत सिंह, भाजपा के नगर महामंत्री राम औतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, विशाल गुप्ता, राम शरण सिंह, लवकुश त्रिवेदी वार्ड अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा के अलावा सतीश वर्मा, आशीष गुप्ता, देश दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ