📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकी

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। घरों से लेकर मंदिरों तक हर तरफ उत्सव की धूम है। बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज की सभी शाखाओं में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाल निकुंज इण्टर कालेज, मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग प्रांगण में कला अध्यापिका प्रीति द्विवेदी के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने राधा संग भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई। 

झूले पर राधाकृष्ण के झूलते हुए अभिनय ने सबका मन मोह लिया। वासुदेव के द्वारा भगवान कृष्ण को यमुना पार ले जाने की झांकी अदभुत रोचकपूर्ण लग रही है तो माखन चोर कृष्ण की दही की मटकी कुछ अलग ही भोलापन की झलक प्रस्तुत कर रही है। पूरी झांकी को सजाने व आकर्षक रूप देने में कला अध्यापिका प्रीति त्रिवेदी का निर्देशन सराहनीय रहा।प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने बताया कि आगामी दो दिनों तक भक्त झांकी के दर्शन कर सकेंगे। 

वहीं बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी बेलीगारद शाखा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण किये प्राइमरी कक्षाओं के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण के प्रेम प्रसंग का अभिनय किया। संगीत धुनों पर थिरकते बच्चे आकर्षण का केन्द्र बने रहे। प्रधानाचार्या डा. अनूप कुमारी शुक्ला ने बच्चों को टाॅफी व चाॅकलेट देकर उनकी हौसला आफजाई की। इस मौके पर विद्यालय के एमडी एचएन जायसवाल सहित समस्त टीचर्स व कर्मचारी मौजूद रहे।


                                                                 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें