Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : लखनऊ नगर कार्यकारिणी में इनको मिली जिम्मेदारी

एकजुटता और जागरूकता से ही होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान - संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर कार्यकारिणी (वर्ष 2022- 24) का चुनाव जेसी गेस्ट हाउस, निराला नगर में आमसभा की बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों अविनाश त्रिपाठी, पवन जायसवाल, मोहम्मद अफजल की देखरेख में संपन्न हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में हुई आमसभा की बैठक में सर्व सम्मति से नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें हरजिंदर सिंह (अध्यक्ष), मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, संजय त्रिवेदी, अशोक भाटिया, संजीव जैन, अमित अग्रवाल, राजन मिश्रा (महामंत्री),  गिरीश भार्गव कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में 35 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 60 उपाध्यक्ष, 10 संगठन मंत्री, 10 मंत्री, 10 संयुक्त मंत्री, 5 प्रचार मंत्री व 10 विधि सलाहकार (जीएसटी, वित्तीय सलाहकार, बीमा क्षेत्र, अपराध, सिविल, चार्टर्ड अकाउंटेंट) चुने गए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनसे व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि एकजुटता और जागरूकता से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अपनी कार्यशैली के कारण धीरे-धीरे व्यापारियों में सबसे लोकप्रिय होते हुए सबसे बड़ा संगठन बनता जा रहा है। संगठन जितना सशक्त होगा उतना ही सरकारें व्यापारियों की बात सुनेगी।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी में भव्य स्तर पर किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री व प्रदेश के डिप्टी सीएम भी शामिल हो सकते है।

 इनको मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष - हरजिंदर सिंह

महामंत्री:-
राजीव शुक्ला ,मोहित कपूर, संजय त्रिवेदी, आशीष गुप्ता, अशोक भाटिया, संजीव जैन ,अमित अग्रवाल, राजन मिश्रा

कोषाध्यक्ष - गिरीश भार्गव

वरिष्ठ उपाध्यक्ष -
डॉ. साकेत चतुर्वेदी, आनंद रस्तोगी ,श्याम सुंदर अग्रवाल, राजवीर सिंह, प्रवीण कुमार वर्मा, मसीह उजजमा गांधी, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, रिजवान हैदर नकवी, विनीत कोहली, सर्वेश मिश्रा, अजहर अहमद खान, अखिल गोवर, ईश्वर चंद्र गर्ग, मोहम्मद उस्मान, संजय कुमार गुप्ता, राजशेखर सिंह, सुनील कुमार सच्चर, मोहम्मद फुरकान, गुरु चरण सिंह राजा, आदेश अग्रवाल, शेख मोहम्मद सिद्दीक, गुरमीत सिंह सलूजा ,पंकज कुमार रस्तोगी, राजेश चौधरी, संजय गुप्ता, मोहम्मद आदिल, रामाकांत सिंह, गिरीश गुरनानी, ज्ञान प्रकाश सिंह, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद नासिर, बलदेव लाटी 
उपाध्यक्ष - 
ज्ञानेंद्र उपाध्याय, महेश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, यश गोयल ,अंकुर अग्रवाल, मुनीश भार्गव, मनीष कुमार जैन, वीरेंद्र प्रताप सिंह मौर्य, सुनील कुमार मनवानी, अंकुर अग्रवाल, अमित सिंघल, अंचल साहू, सुधीर लाहोटी, संजय जैन, विवेक श्रीवास्तव, धर्मेश गुप्ता, सलीम अहमद, रमेश चंद यादव ,दीपक खुराना, संजय टंडन, विवेक रस्तोगी, अमित अवस्थी, कमल अरोड़ा, मसूद रजा जैदी, अरविंद दीक्षित सोनू, अजितेश श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार वर्मा, विजय साई कपूर, संजय गुप्ता, राजा मनजीत सिंह राजा, राशिद कुरैशी, इमरान अहमद, अजय प्रताप सिंह बबुआ, सुनील अग्रवाल, अमन अग्रवाल ,अनूप छाबड़ा, संजय अग्रवाल ,धीरज गुप्ता  अमित गुरनानी  मोहम्मद सोहराब, गोपाल जालान, गुरबीर सिंह नारंग, पंकज अरोड़ा, महेश सावलानी, पवन अग्रवाल, अरुण राय, शिव चंद्र गुप्ता, राजीव रमन, राजीव सतीजा, सोनू अग्रवाल, सुनील अरोड़ा, निलेश सोनकर, सुनील तिवारी, वसिक उल्ला खान, मोहम्मद आमिर, जितेंद्र सिंह, निलेश सोनकर, अर्बाब आलम, आकाश गुप्ता
संगठन मंत्री -
उमेश सनवाल, विजय कुमार मिश्रा, दिनेश पांडे, प्रशांत शर्मा, अमित शर्मा, पवन यादव ,श्याम किशोर मोरिया, सुदर्शन कटियार, योगेश शुक्ला, सैयद रज़ा इमाम
मंत्री -
अरुण अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, विवेक गुप्ता, दिनेश यादव, विनय कुमार केसरवानी, दीपक मिश्रा, मोहम्मद उमर, इरफान हुसैन, रवि श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल
संयुक्त मंत्री -
सुदर्शन कटियार, मोहम्मद आसिम खान, नितिन रस्तोगी, संदीप जैन, विजय अग्रवाल, रवि प्रकाश गुप्ता, चांद बाबू, प्रदीप त्रिपाठी

प्रचार मंत्री - दीपक मिश्रा, प्रवीण मिश्रा
विधि सलाहकार 
अधिवक्ता जेबी सिंह, अधिवक्ता विनीत तिवारी, अधिवक्ता सुनील पांडे, अधिवक्ता लवेलेश अवस्थी, चार्टर्ड अकाउंटेंट अरुण  रस्तोगी,चार्टर्ड अकाउंटेंट बी के गुप्ता ,अधिवक्ता उमेश शुक्ला ,जीएसटी अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर 

कार्यकारिणी सदस्य :- दीपक जैन, मनोज अग्रवाल सहित 50 सदस्य चुने गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ