📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भाषा विश्वविद्यालय : तिरंगा का सफ़र विषय पर लगी प्रदर्शनी

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र, एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तिरंगे का सफर विषयक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने किया और विद्यार्थियों को देश के हित व कल्याण को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के लिए पोस्टर और स्लोगन बनाकर भागीदारी की। कार्यक्रम के विषय पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नलिनी मिश्रा (समन्वयक महिला अध्ययन केंद्, एएनओ एनसीसी डॉ. ले. बुशरा अलवेरा, डॉ. पूनम चौधरी द्वारा किया गया।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच देश प्रेम की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. तनवीर खदीजा, सहायक आचार्य डॉ. हारून रशीद, डॉ. आमीना हुसैन एवं गेस्ट फैकल्टी सदफ, शिखा, रिसर्च स्कॉलर सीमा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें