📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

आठ दिवसीय कैंप में एनसीसी कैडेट्स ने जीते 5 गोल्ड मेडल

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय अलीगंज के एनसीसी इकाई की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा एएमसी सेंटर कैंट एरिया में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक आठ दिवसीय कैंप लगाया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी की 26 छात्राओं ने कैडिट के रूप में प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान फायरिंग, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट  और बैटल क्राफ्ट, गेम्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि ट्रेंनिंग संपन्न हुई। कैंप फायर के दिन कल्चरल प्रोग्राम में भी प्रतिभागिता की। जिसमें सीनियर अंडर ऑफिसर सेजल गुप्ता ने कैंप कमांडर की भूमिका निभाई एवं गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

अंडर ऑफिसर वैष्णव मिश्रा ने फायरिंग में बेस्ट ग्रुपिंग करते हुए प्रथम स्थान के साथ-साथ गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। इसी के साथ कैडेट शची दीक्षित ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में  भी प्रतिभाग किया एवं दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। साथ ही दो अन्य कैडेट्स रंगोली एवं साक्षी ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। महाविद्यालय की कैडेट्स को पूरे कैंप में 5 गोल्ड मेडल मिले। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनुराधा तिवारी ने सभी एनसीसी कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार निरंतर अपने लक्ष्य को साधते हुए आगे की पढ़ाई एवं भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी प्रतिमा शर्मा ने सभी छात्राओं को वापस आने पर एवं कैम्प को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें