📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नेताजी सुभाषचंद्र बोस महिला महाविद्यालय : प्रवेश परीक्षा के समय में हुआ बदलाव

लखनऊ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में बीए, बी.काम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। प्राचार्या प्रो. अनुराधा तिवारी ने बताया कि ये परिवर्तन 06 अगस्त 2022 को विवि द्वारा घोषित राष्ट्र गौरव परीक्षा के कारण किया जा रहा है। संशोधित समयानुसार बीकाम व बीएससी की प्रवेश परीक्षा 06अगस्त को एक पाली में पूर्वाह्न 11:30 से एक बजे तक और बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 07अगस्त को दो पालियों में होगी। अनुक्रमांक 1 से 500 तक के परीक्षार्थी प्रातः9 से 10:30 तक और अनुक्रमांक 501 व उससे आगे के परीक्षार्थी पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:30 तक परीक्षा देंगे। सभी परीक्षार्थी अपना संशोधित प्रवेश पत्र महाविद्यालय की वेब साइट से डाउन लोड कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें