📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मवई ब्लॉक में लगा सपा का सदस्यता शिविर

अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी नेता एहसान मो. अली उर्फ़ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में सदस्यता शिविर मवई ब्लॉक के तेर ग्राम सभा में आयोजित किया गया। युवा नेता यासिर कलीम द्वारा आयोजित सदस्यता शिविर में चौधरी शहरयार ने सदस्यों को सदस्यता रसीद सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने की।

इस अवसर पर चौधरी शहरयार ने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए भाजपा ज़िम्मेदार है। महंगाई व आवारा पशुओं से किसानो की फसलें बर्बाद हो रही है जो सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है। नौजवान शिक्षा व रोज़गार के लिए भटक रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान फूल चंद यादव, रविंद्र मिश्र, रुकसार खां, संतोष रावत, लईक खां, शुएब खां, सभासद मो. इद्रीस, परवेज़ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें