Pages

"तिरंगा" संगठन ने घर-घर वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता से भी इस हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है।

अभियान को सफल बनाने के लिए कई गैर राजनैतिक संगठन भी आगे आये है। "हर घर लहराये तिरंगा प्यारा" के उद्देश्य के साथ "तिरंगा" संगठन भी अभियान चलाकर घर-घर निःशुल्क तिरंगा वितरित कर रहा है। इसके तहत बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने फैजुल्लागंज इलाके के संस्कृतनगरम में महिलाओं को एक एक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। जिसमें गिरिजा त्रिपाठी,गीता सिंह राठौर, अजिता महरोत्रा, पुष्पा श्रीवास्तव, चंद्रकांता तिवारी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। संगठन के सचिव गजेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के व्यापारियों के साथ शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ