Pages

मंजेश चौरसिया अध्यक्ष, प्रदीप तिवारी व सौरभ मल्होत्रा बने महामंत्री

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के काशी विहार दौलतगंज क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेविका पूनम जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें दौलतगंज काशी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी एकत्रित हुए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रसपा के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी "मुन्ना", राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में दौलतगंज काशी विहार व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें मंजेश चौरसिया को अध्यक्ष, प्रदीप तिवारी, सौरभ मल्होत्रा को महामंत्री बनाया गया। 

प्रभारी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता महानगर उपाध्यक्ष रामशरण पाठक, महानगर के सचिव सीताराम जायसवाल को चुना गया। बलवंत राजपूत, गोपी कुमार गुप्ता, रामशरण जायसवाल, अंकुर जयसवाल, पूनम जयसवाल को उपाध्यक्ष, कलीमुद्दीन, लालता प्रसाद पाल, रिंकू कुमार निषाद को संगठन मंत्री, करुणेश कुमार बाजपेई को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी उद्यमी व्यापारी का संगठित होना नितांत आवश्यक है, जिससे उनके शोषण, उत्पीड़न को रोका जा सके। राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्धकी व राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहाकि किसी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न में संगठन सदैव सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ