📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

UBI ने किया 705 नए यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट का शुभारंभ

एजेंसी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड लोन कारोबार और ग्राहक सेवा संतुष्टि को और बेहतर बनाने के लिए 705 नए "यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट" का शुभारंभ किया है। वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के देश भर में 1221 यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए मणिमेखलै ने अप्रयुक्त गोल्ड लोन कारोबार में संभावनाओं का पता लगाने की आवश्यकता पर बल दिया है, क्योंकि यह न्यूनतम समय के साथ उधार देने का एक सुरक्षित और परेशानी रहित माध्यम है, जिसका तात्पर्य है सबसे तेज़ टीएटी में सुलभ ऋण। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में लोगों का अपने सोने के आभूषणों के प्रति भावनात्मक लगाव है और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जिम्मेदार बैंकर होने के नाते बैंक के साथ ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी सावधानी बरतता है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जून 2022 तिमाही के लिए नई पहल के रूप में नए गोल्ड लोन वर्टिकल के गठन की घोषणा की है। इस वर्टिकल की अवधारणा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो के तहत बाजार हिस्सेदारी को टैप करने की दृष्टि से की गई है।
बैंक ने अपनी पहली विशिष्ट और समर्पित शाखाएं "यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट (यूजीएलपी)" का शुभारंभ वर्ष 2020 में किया था, ताकि देश भर में चयनित संभावित शाखाओं में कारोबारी विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके और इसकी 516 विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यूनियन गोल्ड लोन पॉइंट शाखाएँ हैं जो ग्राहकों को गोल्ड लोन सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष रूप से समर्थ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें