Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : दूसरों की बच सके जान, व्यापारियों ने किया महादान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में उत्साह व "रक्तदान- महादान" की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लोहिया ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉ. साकेत चतुर्वेदी, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे बढ़ कर आने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि संगठन सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है। दूसरों की जिंदगी बचाने में सहायक होना वास्तव में भाग्य की बात है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। रक्तदान करने वालों में संगठन के ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, व्यापारी अमित सिंह, आरती सिंह, अर्जुन अग्नि, राजकुमार, संजय सोनी, सूर्या यादव, पंकज यादव, मुन्ना यादव, रजनीश वर्मा, विजय पंडित, ललित गुप्ता, सूरज यादव, सुमित गुप्ता, मोहित, ओम प्रकाश शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ