📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

उप्रराविप अभियन्ता संघ : 21 सितम्बर को इन पदों के लिए 42 केंद्रों पर होगा मतदान

लखनऊ। बिजली अभियन्ताओं के संगठन उप्रराविप अभियन्ता संघ की अगले सत्र की केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के संगठनात्मक चुनाव के लिए 21 सितम्बर को प्रदेश के 42 निर्धारित स्थानों पर मतदान प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान में अध्यक्ष पद समेत कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी के मात्र 07 पदों पर चुनाव होने हैं। जिसके लिए 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहें हैं। अध्यक्ष पद पर पूर्व महासचिव इं. राजीव सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। महासचिव पद पर इं. अनुराग पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिहं गुर्जर अपना भाग्य आजमा रहें हैं। मतगणना 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी।

विद्युत अभियन्ता संघ के वर्तमान महासचिव प्रभात सिंह एवं अध्यक्ष पल्लव मुखर्जी ने जारी बयान में बताया कि यद्यपि सभी अभियन्ताओं का यह भरसक प्रयास रहता है कि आम जन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने के साथ-साथ उनकी बिजली सम्बन्धी समस्याओं का हर स्तर पर समाधान होता रहे तथापि संघ के संगठनात्मक चुनावों के बावजूद सभी अभियन्ता अपने कार्य सामान्य रूप से करते रहेगे एवं इससे आम जनता की सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी अभियन्ताओं को एलर्ट मोड में रहेंगे और ब्रेकडाउन आदि तत्काल अटेण्ड करने एवं जनता की समस्याओं के तत्काल निस्तारण किया जायेगा। इस हेतु सभी अभियन्ता आपस में एक-दूसरे का सहयोग भी करेंगे। 
अभियन्ता संघ की अगले सत्र की केन्द्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (ओबरा-अनपरा-पिपरी क्षेत्र), महासचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव एवं 2 सहायक सचिव पदों हेतु कुल 7 पदों हेतु मतदान होगा। मतदान का पूरा कार्यक्रम विभिन्न पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें