📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

विद्युत अभियन्ता संघ : बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया ये ऐलान

लखनऊ। विद्युत अभियन्ता संघ की नवनिर्वाचित केन्द्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को लखनऊ में हुई प्रथम बैठक में जबरदस्त उत्साह से भरपूर प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों एवं अन्य अभियन्ताओं ने प्रदेश की जनता को 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने, बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने, राजस्व वसूली बढ़ाने, लाइन लॉस कम करने का संकल्प दोहराते हुए अभियन्ताओं की समस्याओं के सार्थक समाधान हेतु प्रबन्धन के साथ सकारात्मक सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही यह ऐलान भी किया गया कि अभियंताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश भर से आये समस्त पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी के किसी भी आह्वान पर संघर्ष का पूर्ण भरोसा भी दिलाया। वक्ताओं ने धरातल पर कार्य करने में आ रही समस्याओं सहित अन्य अनेक ज्वलन्त मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आक्रोश भी व्यक्त किया।

विद्युत अभियन्ता संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह एवं महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियन्ताओं के साथ मार-पीट की घटनायें व जानलेवा हमले बढ़ते जा रहे हैं किन्तु इनकी सुरक्षा की गारण्टी हेतु कोई कदम नहीं उठाये जा रहे है। जिससे जहां एक ओर अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर अभियन्ताओं के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभियंताओं ने ‘‘इंजीनियर्स प्रोटेक्शन एक्ट’’ तत्काल लागू किये जाने की मांग की।
केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव सिंह, प्रभात सिंह, जितेंद्र सिंह गुर्जर, पल्लब मुकर्जी, रमाकांत वर्मा, कपिल तेवतिया, जय शंकर राय, अदालत वर्मा, रणबीर सिंह, राम कुमार, संदीप राठौर, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अंकुर भारद्वाज, अजय द्विवेदी, कृष्णा सारस्वत, रविकान्त यादव, सुबोध झा, मनोज सिंह, राहुल सिंह, विजय तिवारी, देवेन्द्र सिसोदिया, अनुराग पाण्डेय, अजय कटियार, बृजेश कुमार सिंह, रोहित सिंह, विशाल मलिक, आलोक त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, मनोज यादव, सौरभ प्रजापति, देवेंद्र वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, सत्य प्रकाश, उमाकान्त दिवाकर, गौरव मेहरोत्रा, आशुतोष गुप्ता, संतोष पाठक सहित काफी संख्या में अभियन्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें