लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. अभय कृष्णा (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 4) द्वारा अमा डायग्नोस्टिक के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी मेंबर्स ने रक्त का परीक्षण कराया।
कुलपति प्रो. एनबी. सिंह, निर्देशक फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. संजीव त्रिवेदी, डॉ. तस्लीम जमाल, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. साइमा अलीम, डॉ. शान ए फातिमा, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. आरके त्रिपाठी ने स्वयं परीक्षण कराकर छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया।Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ