📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस के संग बाल मेला

लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. लखनऊ में सोमवार को दादा-दादी,नाना-नानी दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार, प्राचार्य  एवं विशिष्ट अतिथि अजय शंकर शुक्ला, उप प्राचार्य की गरिमामय उपस्थिति में दादा-दादी एवं नाना नानी का विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। 



मुख्य अध्यापिका अंजू अरोड़ा ने सबका स्वागत करते हुए इस दिवस की महत्वता बताई। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिय। इस मौके पर विशेष खेलों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा उनसे यह आवाहन किया कि वह बच्चों का इसी तरह मार्गदर्शन करें। 


बाल दिवस के शुभ अवसर पर कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों द्वारा बाल मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का सभी ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन अर्शी एवं शालिनी गौतम ने किया। जयश्री गोलवारा, कमलजीत कौर, राकेश वर्मा, प्रीति सिंह, सी.के चौबे इत्यादि शिक्षक-शिक्ष उपस्थित थे ।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें