📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बिजलीकर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। वर्षों से लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए बिजलीकर्मियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजलीकर्मियों ने गुरुवार को शक्तिभवन मुख्यालय पर सामूहिक सत्याग्रह एवं प्रदर्शन किया। जिसमें बिजली अभियंता, जूनियर इंजीनियर व बिजली कर्मचारी सम्मिलित हुए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 21 नवम्बर को लखनऊ सहित समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक विरोध सभायें की जायेंगी। 22 नवम्बर से नियमानुसार कार्य आन्दोलन शुरू होगा। 28 नवम्बर को सायं 5 बजे समस्त जनपद/परियोजना मुख्यालयों पर मशाल जुलूस कार्यक्रम व 29 नवम्बर को प्रातः 08 बजे से सभी ऊर्जा निगमों के समस्त कर्मचारी व अभियन्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।

सत्याग्रह में राजीव सिंह, प्रभात सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जीबी पटेल, जय प्रकाश, गिरीश पांडेय, सदरुद्दीन राना, मायाशंकर तवारी, सुहेल आबिद, प्रदीप वर्मा, पीके दीक्षित, शशिकान्त श्रीवास्तव, चन्द्र भूषण उपाध्याय, डीके मिश्रा, मो. इलियास, महेन्द्र राय, केशर सिंह रावत, पीएन तिवारी, मो. वसीम, सुनील प्रकाश पाल, विशम्भर सिंह, राम सहारे वर्मा, प्रेम नाथ राय, सनाउल्लाह, पीएस बाजपेयी, जीपी सिंह, एके श्रीवास्तव, शम्भू रत्न दीक्षित, भगवान मिश्र, पवन श्रीवास्तव, रफीक अहमद, केपी सिंह, आरके सिंह, दीपक चक्रवर्ती, जवाहरलाल, मोहम्मद इलियास, चन्द्रशेखर, जयशंकर, रणबीर सिंह, आलोक कुमार, अजय द्विवेदी, अंकुर, सौरभ सिंह यादव, गौरव ओझा, सागर शर्मा समेत काफी संख्या में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियन्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें