📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भाषा विश्वविद्यालय में चल रहा इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए चल रहा इंडक्शन कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हो गया। शान ए फातिमा, साइमा अलीम और डॉ. सैयद असगर रिज़वी इस कार्यक्रम के समन्वयक रहे। कार्यक्रम में बी.टेक के सभी विषय प्रभारियों ने विद्यार्थियों को विभागों की पूर्ण जानकारी दी। साथ ही इस दौरान उन्हें विभिन्न खेलकूद, प्रतियोगिताएं, क्विज़ के अलावा डॉ. मो. शारिक द्वारा योग भी करवाया गया। कई विषय विशेषज्ञों द्वारा एक्सपोर्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गया। इंडक्शन के आखिरी दिन सभी छात्रों के अनुभव साझा किए गए और साथ ही उनके सुझाव और फीडबैक भी लिए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो. एसके त्रिवेदी ने सर्टिफिकेट्स दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें