लखनऊ। आर्यावर्त मॉडर्न एजुकेशनल सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पंजीकृत कार्यालय गोमतीनगर में आहूत की गई थी। संस्था के सभी प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हुई बैठक में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट, आय व्यय संबंधी रिपोर्ट पेश की गई। जिसे संस्था के सदस्यों द्वारा सहमति से पास किया गया। संस्था के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, आगामी 8, 9 दिसंबर को होने वाली बच्चो के मानसिक, विकास, बुद्धिमत्ता के विकास एवं अन्य विषयों पर शैक्षिक सेमिनार का आयोजन लखनऊ के कुछ विद्यालय में कराया जायेगा। जिसके लिए योग्य" टीम 360 ग्रुप" के प्रशिक्षक जयपुर से आयेंगे। उन्होंने टैलेंट हंट कार्यक्रम लखनऊ का हुनरबाज (एक लाख बुद्धिमत्ता टेस्ट) के विषय में भी जानकारी दी।
![]() |
नागेंद्र सिंह चौहान |
इस टैलेंट हंट के मुख्य ब्रांड एंबेसडरों 5 बार विश्व रिकॉर्ड होल्डर अंकिता बाजपेई, रिकॉर्ड होल्डर वर्षा श्रीवास्तव, 6 वर्ष की रिकॉर्ड होल्डर सृष्टि गुलाटी, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट प्रिंस मिश्रा का साथ मिल चुका है। जो चुने हुए बच्चो को और निखार कर हुनरबाज बनने में मार्गदर्शक होंगे। इसी के साथ प्रतिभा खोज के प्रश्न पत्र का निर्माण कुशल एवं योग्य शिक्षकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं द्वारा कराया जा रहा है। जिनमें साहित्यकार डा. शिव भूषण त्रिपाठी, साहित्यकार महेंद्र भीष्म, रंगमंच लेखक फिल्म निर्देशक मुकेश वर्मा, वास्तुवविद् अंसारुद्दीन अमन, समाजसेवी वर्षा वर्मा है। जिनके मार्गदर्शन में हम सर्वगुण संपन्न लखनऊ के हुनरबाज़ की खोज सफलता से पूरी करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो के शैक्षिक विकास के साथ मानसिक विकास, भविष्य के लिए तैयार कैसे रहे, सहित स्वयं के अंदर के प्रतिभा का विकास कैसे करे जैसे विषय पर जागरूक करना है। जिससे वे विकसित भारत के निर्माण में महती भूमिका निभा सके।
0 टिप्पणियाँ