Pages

जानकीपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व पीएम की जयंती

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले भर में मनाई गई। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान पर चर्चा की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जानकीपुरम वार्ड प्रथम के अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा द्वारा 60 फिट रोड पर स्थित अटल चौराहे पर भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जनहित उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केके अवस्थी, भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी, विभा मेहरोत्रा, बीएन मिश्रा, विनय पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ला, आशुतोष दत्त पाण्डेय, सीएम मिश्रा, पंकज तिवारी, कमलेश्वर सोनी, जया पाण्डेय, दिव्या शुक्ला, राय साहब, राजपाल सिंह, वीके मिश्रा, संतोष कुमार उपाध्याय, अजय कुमार यादव काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ