Pages

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : मयूर नृत्य व बृज की होली के नाम रही तीसरी शाम

लखनऊ। कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 की तीसरी शाम मयूर नृत्य व बृज की होली के नाम रही। तीसरी सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके पश्चात "हरे कांच की चुड़ियां...", "कोई कहे गोविंदा कोई गोपाला..." पर नृत्य संग राधा कृष्ण रासलीला से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इस प्रस्तुति के उपरान्त प्रदीप गुप्ता, उमा गुप्ता, पंकज गुप्ता और मयूर ने बाजे बरसाने में नगाड़ा पर भावपूर्ण नृत्य संग बृज की होली प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी के साथ श्री श्याम आर्ट समूह के कलाकारों ने वृंदावन बोले मोर पर मयूर नृत्य की मोहक छटा बिखेरी।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त रिन्की विश्वकर्मा, गीता शुक्ला, सरला गुप्ता और श्रुति ने सम्वेत स्वरों में आज मिथिला नगरिया जैसे अन्य अवधी लोकगीतों की सरिता प्रवाहित की। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सक्सेना और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया। वहीं दोपहर में भारत टैलेंट हण्ट में शेखर राजवंशी के निर्देशन में गायन और नृत्य प्रतियोगिता हुई। गायन प्रतियोगिता में प्रगति चतुर्वेदी प्रथम, शैलजा द्वितीय और लकी कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार नृत्य प्रतियोगिता में हैरी को प्रथम स्थान, सिमरन कश्यप को द्वितीय स्थान एवं जसलीन कौर को तृतीय स्थान मिला।

अनेक बीमारियों के ईलाज के लिए आयुर्वेद का स्टाल

भारत हस्तशिल्प महोत्सव स्थल पर अल्ट्रा केयर हेल्थ उत्पाद का स्टाल शारीरिक कमजोरी, ज्वाइंट पेन व बच्चों के विकास की समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों के लिए निरोगी शरीर की उम्मीद जगाने में अव्वल साबित होगा। 
आज के दौर में हर व्यक्ति चाहे वह महिला, पुरुष या बच्चा ही क्यों न हो किसी न किसी शारीरिक बीमारी के चलते अपनी आमदनी का बड़ा हिस्सा दवाओं पर खर्च करने को मजबूर है। आज बीमारी महज अधिक उम्र के लोगों तक ही सीमित नहीं है, चन्द सेकेंड पहले जन्मे बच्चे भी गंभीर बीमारियों की सौगात साथ लेकर बोझिल बचपन जीने को मजबूर हैं। इसका मूल कारण कहीं न कहीं खाद्य पदार्थ से जुड़ा है। इससे निजात दिलाने के लिए चंडीगढ पंजाब निवासी मनपाल सिंह ने एक प्रयोग के तौर पर अल्ट्रा केयर संस्था बनाई है, जो हेल्थ केयर से जुड़े उत्पाद बनाती है। मानपाल सिंह अपने उत्पाद लेकर भारत हस्तशिल्प महोत्सव में आए हैं। उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए ये हेल्थ उत्पाद तैयार किए हैं, इसमें आठ तरह के बीजों को मिलाकर बनाया गया कॉम्बिनेशन सबसे विशेष है, जिसमें अलसी, दो तरह के पम्पकिन, तरबूज, खरबूजा, तिल, सनफ्लावर व खसखस है। यह कॉम्बिनेशन बीपी, शुगर, थायरॉइड, किडनी, कमर दर्द, बॉडी स्टेमिना, सांस फूलना व आंखो की हर तरह की बीमारी में लाभदायक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ