Pages

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : बॉलीवुड गीतों के नाम रही सातवीं शाम

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को बॉलीवुड गीतों व नृत्य ने मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रियापाल, पवन कुमार पाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भारत महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ डॉ. जया श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर आवाज में गणेश स्तुति से कर हनुमत और दुर्गा भक्ति की रसधारा में पगे अनेक भजनों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरान्त अमन और ऐमन ने सम्वेत स्वरों में नूरानी चेहरा, अद्विका ने उई मां उई मां यह क्या हो गया, सोनू बनारसी व सोनिया उपाध्याय ने सम्वेत स्वरों में भोजपुरी गीत हमरा तोहरो बलम कप्तान बा और पढ़ा लिखा बबुआ को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। 
उन्नति श्री, अक्षिता सिंह और स्निग्धा मालवीय ने संयुक्त रूप से लखनऊ की अदा शान ए लखनऊ पर भवाभिनय नृत्य द्वारा शहर ए अवध लखनऊ की रवायत को उजागर किया। दिल को जीत लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त शहंशाह खां ने शहनाई की स्वर लहरियां बिखेरी। उन्होने शहनाई पर एक राधा एक मीरा भजन की धुन को अवतरित कर राग मालकौंश की भी अवतरणा की। कार्यकम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ