📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मजबूत संगठन से ही होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान - संजय गुप्ता


लखनऊ। "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग मार्केट" के तत्वाधान में तेलीबाग बाजार में "क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन" एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। "क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन" में बतौर मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नगर महामंत्री मोहित कपूर,आशीष गुप्ता, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, खजाना मार्केट के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर भी मौजूद रहे। 

तेलीबाग मार्केट के अध्यक्ष राजन मिश्रा एवं वरिष्ठ महामंत्री शेर अली खान ने स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाया। राजन मिश्रा ने बाजार में सार्वजनिक पार्किंग स्थल ना होने के बावजूद यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का चालान किए जाने की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहाकि इसके कारण बाजार में ग्राहक आना नहीं चाहता है। महामंत्री राजीव बाजपेई ने नगर निगम द्वारा दुकानों को सील किए जाने का मुद्दा, व्यापारियों के लिए पार्किंग स्थल के निर्माण, सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय के निर्माण किए जाने की मांग की। व्यापारी राजेश चावला ने तेलीबाग चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के कारण यातायात अवरुद्ध होने की समस्या उठाई। व्यापारी अशोक अग्रवाल ने तेलीबाग बाजार में नाले की ऊंचाई के कारण बाजार में आने जाने की दिक्कत की बात कहीं।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियो की जागरूकता एवं एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान होगा। मजबूत संगठन ही एकमात्र हल है, व्यापारियों को किसी भी भ्रष्ट अधिकारी का उत्पीड़न बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई भी अधिकारी परेशान करे तो वह व्यापारी संगठन को सूचना दें, संगठन कार्यवाही कराएगा। उन्होंने व्यापारियों को लखनऊ को स्वच्छ रखने का भी संकल्प दिलाया और तेलीबाग बाजार की समस्याओं को जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर समाधान करने का वायदा किया।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए 15 व्यापारियों को संगठन में दायित्व भी दिया गया। क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में तेलीबाग के अध्यक्ष राजन मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री शेर अली खा, राजीव बाजपेई, राजेश चावला, अशोक अग्रवाल, आलोक गोयल, संजीव अवस्थी, अर्जुन यादव, अनुज अग्रवाल, दिलीप नपाल, अमोद कुमार सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें