📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

व्यापारियों एवं आम जनता को गुलाब का फूल देकर की ये अपील

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट एवं जी20 कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु सरकारी विभागों द्वारा लखनऊ की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को भव्य एवं स्वच्छ बनाए जाने से लखनऊ के व्यापारियों एवं जनता में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ को इसी प्रकार लगातार स्वच्छ बनाए रखने के लिए "स्वच्छता जागरूकता अभियान" की शुरुआत की। प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों एवं जनता को गुलाब का फूल देकर लखनऊ की सड़कों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहाकि लखनऊ की सड़कें इन्वेस्टर्स समिट एवं जी20 कार्यक्रमों के माध्यम से  विभागों द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर की गई हैं। अब जनता, व्यापारियों एवं युवाओं की जिम्मेदारी है कि यह स्वच्छता लगातार बनाए रखें। इस हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों एवं जनता को गुलाब का फूल देकर सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने तथा सड़कों पर गंदगी न फैलाने की अपील की। 

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने "हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी", "स्वच्छ लखनऊ- स्वस्थ लखनऊ" का नारा देते हुए कहाकि इस प्रकार के कार्यक्रम राजधानी के सभी बाजारों में चलाया जाएगे। इस दौरान भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा, प्रमोद बंसल, अनिल राजपूत, मोहम्मद उबैद सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें