📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अखंड राम नाम लेखन संग भारतीय नववर्ष का किया आगाज

लखनऊ। भारतीय नववर्ष के मौके पर सेक्टर क्यू अलीगंज में स्थित श्रीबालाजी मंदिर मार्केट परिसर में बुधवार को अखंड राम-राम लेखन कार्यक्रम का आगाज हुआ। जय श्रीराम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने श्रीराम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर और राम-राम लिखकर किया। उन्होंने उपस्थित स्थानीय जन और आयोजक श्रीराम परिवार के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर भारतीय नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन की बधाई दी। उन्होंने इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हुए जन-जागरण के लिए प्रेरित भी किया। 

श्रीराम परिवार द्वारा यह आयोजन विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वर्ष लगभग 10 हजार राम-नाम लिखे पत्रक संग्रहित होते हैं। इस वर्ष आयोजन समिति का लक्ष्य 21 हजार राम-नाम लिखे पत्रकों का संग्रह करना है। यह पत्रक राम-राम बैंक में प्रभु श्रीराम के लिए संग्रहीत किये जाते हैं। कार्यक्रम में जय श्रीराम परिवार के संरक्षक गणेश शर्मा, नितेश शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के विनय रॉय, अधिवक्ता हिमांशु वैश्य, एकेटीयू के प्रोफेसर डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी, शैलेन्द्र सिंह, महर्षि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर दीपिका, बजरंग दल लखनऊ के विभाग संयोजक अधिवक्ता मुनेंद्र सिंह, बजरंग दल जिला सह-संयोजक हर्ष बाजपेयी सहित स्थानीय नागरिक और राम भक्तों ने उपस्थित होकर राम-राम लेखन किया और हिंदू नववर्ष मनाया। 


यह राम-राम लेखन 22 मार्च सायं से प्रारंभ होकर 24 घंटे अनवरत दिनांक 23 मार्च (गुरुवार) सायंकाल तक चलेगा। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश, स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा, युवा भाजपा नेता नीरज सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, लखनऊ-उन्नाव के एमएलसी रामचंद्र प्रधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, अवध बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ललित तिवारी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रमुखों के साथ रामभक्त नागरिक सहभाग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें