📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने मां चन्द्रिका देवी मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को बीकेटी स्थित प्रसिद्ध चन्द्रिका देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी व एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इसके पूर्व संस्कृति मंत्री ने सुबह कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी माता मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश व प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी एवं सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहाकि संस्कृति विभाग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित, सवंर्द्धित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में चैत्र नवमी के अवसर पर प्रत्येक जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर अखण्ड रामायण एवं दुर्गा सप्तशती का आयोजन किया जा रहा है। 

जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद को चैत्र नवरात्रि के दौरान अखण्ड रामायण पाठ एवं दुर्गा सप्तशती का आयोजन करने हेतु एक लाख रूपए का टोकन मनी दिया गया है। इस धनराशि के अलावा अगर जनपद इकाइयों द्वारा अतिरिक्त व्यय किया जाता है तो उसका भी भुगतान संस्कृति विभाग करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत अत्यधिक प्राचीन है और इसे बनाये रखना एवं इसमें संवर्धन करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें