📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : पल्टन छावनी व बेलीगारद ने जीता फाइनल मुकाबला

लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज की ओर खेले जा रहे अन्तरशाखीय शिवसहाय जी किकेट टूनार्मेण्ट का फाइनल मैच शुक्रवार को बीकेटी इण्टर कालेज प्ले ग्राउण्ड में हुआ। पहला मैच सीनियर ए बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी एवं मोहिबुल्लापुर ब्वायज विंग के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलटन छावनी शाखा के बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 99 रन बनाये। जवाब में उतरी ब्वायज विंग की टीम मात्र 81 रनों पर ही पवेलियन वापस हो गयी और पलटन छावनी की टीम ने 18 रनों से मैच जीत कर झण्डा लहराया। मैन ऑफ दि मैच कौस्तुभ तिवारी को चुना गया, जिन्होंने 03 विकेट लिये और नाबाद रहते हुए 1 11 रन बनाये।

सीनियर बी का दूसरा फाइनल मैच बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी और बेलीगारद शाखा के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलीगारद की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाये। जवाब में उतरी पल्टन छावनी टीम मात्र 61 रन ही बना सकी और बाल निकुंज विद्यालय बेलीगारद शाखा ने 23 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ दि मैच रोहित कुमार को चुना गया जिन्होंने 02 विकेट के साथ सर्वाधिक 22 रन बनाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें