📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

BJP : राजधानी के इस इलाके में बुलडोजर जुलूस निकालकर दिखाया दमखम

लखनऊ। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को किसी ने बाइक रैली तो किसी ने पदयात्रा कर अपना दमखम दिखाया। वहीं भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल, अंबेडकर नगर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक, मालवीय नगर वार्ड की प्रत्याशी रीना विक्रम सिंह, मोतीलाल नेहरू वार्ड की प्रत्याशी चरणजीत गांधी के समर्थन में मिल रोड के भूसा मंडी चौराहे से विशाल बुलडोजर जुलूस निकाला गया। 

हाल ही में प्रसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना नेके नेतृत्व में निकला बुलडोजर जुलूस मालवीय नगर, मोती नगर, गढ़ी कनौरा, एवरेडी चौराहा, संजय नगर, करेहटा, मिल रोड होते हुए भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर नगर वार्ड प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक के कार्यालय पर समाप्त हुआ। जुलूस में बुलडोजर के साथ क्षेत्रीय व्यापारी एवं स्थानीय निवासी भी चल रहे थे।इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी आम जनता ने कहाकि जिस तरह से इस बुलडोजर जुलूस में जन सैलाब उमड़ा है, हम जनता का आभार व्यक्त करते है और उनको यह भरोसा दिलाना चाहते है की चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रों के रुके हुए सारे विकास के काम तेजी से होंगे। उन्होंने सभी से 4 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी बंटी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें