लखनऊ। सीतापुर रोड पर स्थित बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय वार्षिक सामान्य बैठक 2023 का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का उद्घाटन किया। संस्था में सत्र 2022-2023 के आई.ई.ई.ई. के स्टूडेंट ब्रांच के चेयरमैन रिशु कुमार, वूमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप की चेयरमैन पूर्वी ओमर, पावर इलेक्ट्रॉनिक सोसायटी के चेयरमैन मोहम्मद आतिफ परवेज खान और पावर एनर्जी सोसायटी के चेयरमैन कुनाल को उनके योगदान के लिए पांच पांच सौ रूपये का चेक पुरस्कार स्वरूप धनराशि और उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर आई.ई.ई.ई. स्टूडेंट ब्रांच के नए चेयरमैन समीर मल्होत्रा, वुमन एंड इंजीनियरिंग की नयी चेयरमैन अंजली कनेरिया, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी की नयी चेयरमैन पलक गौर, और पावर एनर्जी सोसाइटी की नयी चेयरमैन मुस्कान यादव की घोषणा की और इन्हें सम्मानित किया। इस सभा के समापन में सत्र 2022-2023 आई.ई.ई.ई.के सभी चेयरमैन ने अपने एक साल के कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया।


0 टिप्पणियाँ