📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

डालीगंज निरालानगर वार्ड : सपा के गढ़ में अभिलाषा कटियार ने खिलाया कमल

लखनऊ। नगर निगम चुनाव परिणामों में कहीं दो दशक पुराना रिकार्ड टूटा तो कहीं सपा के गढ़ में भाजपा ने कब्जा जमाया। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले डालीगंज निरालानगर वार्ड में भाजपा की अभिलाषा कटियार ने जीत दर्ज की है। बीते दो दशक से इस सीट पर सपा का कब्जा था। इस सीट से वर्ष 2001 में सपा के मुकेश शुक्ला, वर्ष 2006 में उनकी पत्नी ज्योति शुक्ला, वर्ष 2012 में सपा के मुन्नी लाल राठौर, वर्ष 2017 में सपा की ज्योति शुक्ला चुनाव जीती थीं।

इस वर्ष भाजपा ने मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार की पत्नी अभिलाषा कटियार को चुनाव मैदान में उतारा था और डालीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा भी की थी। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। जिसके परिणाम स्वरूप अभिलाषा कटियार ने कमल खिलाया। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष धनश्यामदास अग्रवाल, चुनाव प्रभारी संदीप वर्मा, चुनाव संयोजक रक्कू त्रिपाठी, अनुराग साहू, मनीष गुप्ता, पारस जैन, संजय सोनकर,  महेश प्रकाश मुंशी, मनोज सिंह, पुन्नी वर्मा सहित अन्य समर्थकों ने अभिलाषा कटियार को जीत की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें