📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

जानकीपुरम प्रथम में निशा तिवारी तो द्वितीय में राजकुमारी मौर्या ने खिलाया कमल

लखनऊ। नगर निगम चुनाव परिणामों में कहीं दो दशक पुराना रिकार्ड टूटा तो कहीं सपा के गढ़ में भाजपा ने कब्जा जमाया। वर्ष 2006 में अस्तित्व में आये जानकीपुरम वार्ड प्रथम में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान कांटे की टक्कर रही और अंत में भाजपा की निशा तिवारी ने सपा की शीबा चांद सिद्दीकी को 11 वोटो से पराजित कर जीत दर्ज की। इस सीट पर वर्ष 2006 में कांग्रेस के मुन्ना वर्मा पार्षद रहे। जबकि वर्ष 2012 में निर्दलीय चांद सिद्दीकी ने जीत दर्ज की और सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 में उनकी पत्नी शीबा चांद सिद्दीकी सपा के टिकट पर पार्षद बनी थी। हालांकि जानकीपुरम वार्ड द्वितीय में भाजपा का कब्जा बरकरार रहा और इस बार पूर्व पार्षद राजकुमारी मौर्या ने जीत का परचम लहराया। वह वर्ष 1995 में भी जानकीपुरम वार्ड से पार्षद बनी थी। वर्ष 2006 में अस्तित्व में आये इस वार्ड में लगातार भाजपा ने जीत दर्ज की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें