📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

SBI : महिला क्लब ने कर्मचारियों को भेंट की घरेलू उपयोग की वस्तुएं

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षा अंजू चांडक ने गुरुवार को दान उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक कॉलोनियों एवं बैंक के गेस्ट हाउस में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को उनके घरेलू उपयोग की वस्तुएं दान स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि एसबीआई लेडीज़ क्लब समाज के जरूतमंद लोगों (जो किसी भी वर्ग से आते हों) के लिए समय समय पर उनकी आवश्यकताओं के हिसाब से सहायता  करने को प्रतिबद्ध है। समस्त कर्मचारियों ने एसबीआई महिला क्लब का इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया एवं महिला क्लब द्वारा शहर में किए जा रहे अन्य चैरिटी कार्यों की प्रशंसा की। एसबीआई महिला क्लब द्वारा कर्मचारियों हेतु अल्पाहार भी भेंट किया गया। इस दान उत्सव कार्यक्रम में एसबीआई महिला क्लब की समस्त सदस्या उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें