📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्टर पर देखा चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण

लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज की सभी शाखाओं में बुधवार शाम स्टूडेंट्स व टीचर्स ने चंद्रयान-3 मिशन के सफलतम लैंडिग का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर देखा। देश के इस गौरवमयी क्षण को देखने के लिए स्टूडेंट्स बहुत जिज्ञासु एवं उत्साहित दिखे। प्रत्यक्ष ज्ञान के लिए कौतूहलपूर्ण वातावरण बना रहा।

संस्थान के एमडी एचएन जायसवाल ने कहाकि यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत के चंद्रयान-3 को चंद्रमा की असहज धरातल पर उतारना एक यादगार अवसर है। जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि युवा, बच्चों के मन में अन्वेषण एवं वैज्ञानिक खोज के लिए एक जुनून भी जगाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें