📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : हिंदी व संस्कृत श्रुति लेख प्रतियोगिता में मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग का रहा दबदबा

लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज में रविवार कोआयोजित अंतरशाखीय हिंदी एवं संस्कृत श्रुति लेख प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग का दबदबा रहा। कक्षा 3 से 5 तक हिंदी श्रुतिलेख एवं कक्षा 6 से 8 तक संस्कृत श्रुतिलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं की दो अलग-अलग समय पर आयोजित हुई। जिसमें प्राइमरी में लगभग 280 और  जूनियर में 270 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दोनों ग्रुपों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

जूनियर वर्ग के हिंदी श्रुति लेख प्रतियोगिता में बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी बेलीगारद शाखा से कक्षा 4 की दर्पण पांडे ने 48/50 अंकों के साथ प्रथम, बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर ब्वॉयज विंग से कक्षा 4 के सत्यांश दीक्षित ने 47/50 अंक प्राप्त कर द्वितीय, गर्ल्स विंग की अदिति वर्मा ने 45/50 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग की संस्कृत श्रुति लेख प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की मुबश्शिरा कुरैशी ने 39/50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्वायज विंग के हर्षवर्धन सिंह 37/ 50 अंक प्राप्त कर द्वितीय और गर्ल्स विंग की वर्तिका श्रीवास्तव 36/50 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, इन्चार्जेज एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें