📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : शिवसहाय जी द बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड से सम्मानित हुए 310 मेधावी

लखनऊ। बाल निकुंज इण्टर कालेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग सभागार में आयोजित ‘द बेस्ट स्टूडेंट्स सम्मान समारोह’ में बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज की सभी पांचों शाखाओं से कक्षावार चयनित 2-2 कुल 310 छात्र-छात्राओं को शिवसहाय जी द बेस्ट स्टूडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने सभी परिश्रमी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। 


उन्होंने कहाकि आप ‘द बेस्ट स्टूडेन्ट्स अवार्ड’ के लिए चयनित हुए इसमें आपके माता-पिता का भी बहुत बड़ा सहयोग रहता है। आप सदैव अच्छे कार्य करते हुए एक सफल नागरिक के रूप में अपने राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें। इस अवसर पर कालेज कोआर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं कक्षाध्यापक, अध्यापिकायें, अभिभावकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें