Pages

पुरानी व खंडित प्रतिमाओं को इधर-उधर न रखें, मूर्ति संग्रह वाहन को दें

नगर निगम हर जोन में चलाएगा वाहन, स्वच्छता में भागीदार बनें

लखनऊ। इन दिनों दीपोत्सव की तैयारियां हर घर और बाजार में चल रही हैं। इस दौरान लोग अपने घर, दुकान में पुरानी खंडित प्रतिमाओं को सड़क किनारे, पेड़ के नीचे अथवा मंदिर के पास रख देते हैं। जिससे सालभर पूजी गयी ऐसी प्रतिमाओं का अपमान के साथ ही मूर्ति खंडित भी होती है। इसके अलावा स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इन मूर्तियों के सम्मानपूर्वक विसर्जन के लिए नगर निगम ने विशेष पहल की है। नगर निगम इन मूर्तियों का संग्रह करेगा, इसके बाद प्रतिमाओं को रीसाईकल करने की व्यवस्था की जाएगी। मूर्तियों को इकठ्ठा करने के लिए नगर निगम प्रत्येक जोन में एक मूर्ति संग्रह वाहन चलाएगा। इस वाहन को कोई भी व्यक्ति अपने घरों की पुरानी मूर्तियों को देकर स्वच्छता में अपना योगदान दे सकता है।

नगर निगम प्रशासन इस पहल की शुरुआत मंगलमान संस्था के साथ कर रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त और संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है प्रत्येक जोन में एक मूर्ति संग्रह वाहन चलाया जाएगा, जिससे मूर्तियों का संग्रह सुगमता से किया जा सके। उन्होंने -विसर्जन का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि लोग मूर्तियों को इधर-उधर ना रखें। लोग सड़क किनारे, पेड़ों के नीचे मूर्तियों को रख देते हैं। इससे उनका अपमान होता है। नगर आयुक्त ने कहा मंगलमान -विसर्जन अभियान समिति के मंगल सेवक एकत्रीकरण एवं विसर्जन की प्रक्रिया में जोनल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। -विसर्जित प्रतिमाओं को रीसाईकल करने की व्यवस्था की जाएगी। विसर्जन के पश्चात एकत्रित प्रतिमाओं का उपयोग नव सृजन के कार्यों यथा बायो कंपोस्ट के निर्माण शहर के स्थानीय पार्क में वाटर रेन हार्वेस्टिंग आदि में किए जाने की कार्यवाही की जाए। समस्त कार्यों को क्रियान्वित किए जाने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ