📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में स्कूलों को लेकर डीएम का आदेश, करना होगा यह इंतजाम

लखनऊ। लखनऊ में ठंड को देखते हुए स्कूलों में 4 से 6 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने नया आदेश जारी किया है। अपने आदेश में कहा है कि परिषदीय तथा अन्य विद्यालयों में पूर्व घोषित अवकाश यथावत रहेगा तथा जिन विद्यालयों में अभी तक अवकाश नहीं हुआ है, उन विद्यालयों के लिए यह आदेश पारित किया गया है। ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।


यह दिया गया आदेश

कक्षा-8 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 06.01.2024 (छ जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए यदि कक्षाएं संचालित की जा रही है तो उनका समय प्रात: 10:00 बजे से 03:00 बजे के बीच ही रखा जाएगा। कक्षाएं संचालित करने की स्थिति में विद्यालय द्वारा निम्न arrangement सुनिश्चित किये जाएगे -

ऐसे विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।

• Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर / खुले में नहीं बैठाया जाएगा। • विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।

विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन आॅनलाइन माध्यम से कराया कराया जा सकता है यह अवकाश मात्र स्टूडेंट्स के लिए अनुमन्य है। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नियोक्ता/ प्रबंधक द्वारा अपने स्तर से निर्णय लिया जायेगा।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइटwww.lucknow.nic पर चेक किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें