📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एयर इंडिया : प्राचीन महाकाव्य और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है इनफ़्लाइट सुरक्षा वीडियो

भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों के आधार पर लॉन्च किया नया इनफ़्लाइट सुरक्षा वीडियो

यह वीडियो उत्तर प्रदेश की विरासत को दुनिया के सामने करता है प्रदर्शित

नई दिल्ली (VOC डेस्क)। भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन, एयर इंडिया ने एयरलाइन के नए इनफ्लाइट सुरक्षा वीडियो 'सुरक्षा मुद्रा' (सेफ्टी मुद्राज़) का अनावरण किया, जो भारत की समृद्ध संस्कृति के साथ सुरक्षा निर्देशों जोड़ता है। यह वीडियो कथक के माध्यम से दर्शाए जाने वाले प्राचीन महाकाव्य और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। कथक, उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है, जिसमें लयबद्ध पदसंचालन और आंखों से संप्रेषण की विशेष भूमिका होती है।

कथक नृत्यांगना, शाही महलों की भव्यता को दर्शाते हुए, सदियों की परंपरा में डूबी लयबद्ध मुद्रा के साथ, आपातकालीन निकास और ऑक्सीजन मास्क की तैनाती का प्रदर्शन करती हैं। यात्री समय और संस्कृति की डोर थामे नीली की छटा के बीच, कथक के समृद्ध इतिहास राजसी वास्तुकला के साथ जुड़ जाते हैं। इस कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से, एयर इंडिया ने उद्योग के दिग्गजों - मैककैन वर्ल्डग्रुप के प्रसून जोशी, शंकर महादेवन और भारतबाला - के प्रयासों को स्थानीय प्रतिभाओं के साथ जोड़ा है। जिनमें शाल्मली जनकर, मीरा शर्मा, अमया पांडे, शुभम राठौड़, शुभम केशरी और फेमिना शर्मा शामिल हैं ताकि उनकी प्रतिभा को वैश्विक आसमान की उड़ान दी जा सके।


इस वीडियो में सुरक्षा निर्देशों और देश भर की अन्य सात नृत्य शैलियों - बिहू, कथकली, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, भरतनाट्यम, घूमर और गिद्दा को भी जोड़ा गया है। हर नृत्य शैली एक विशिष्ट सुरक्षा निर्देश प्रस्तुत करती है, जो आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से गहन तरीके से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक, कैंपबेल विल्सन ने कहा: " एयर इंडिया को देश की प्रमुख एयरलाइन और भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षक होने के नाते, यह कलात्मक प्रस्तुति करते हुए खुशी हो रही है, जिसे दुनिया भर के यात्रियों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा निर्देश देने के लिए तैयार किया गया है। हमारे मेहमानों को यह उड़ान सुरक्षा वीडियो रुचिकर तथा जानकारीपूर्ण लगेगा, और हवाई जहाज़ में कदम रखते ही उन्हें महसूस होगा कि भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है।''

ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार और गायक शंकर महादेवन द्वारा संगीतबद्ध इस वीडियो में सुरक्षा और संस्कृति का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है। इसे छह महीने तक देश के उन बेहद खूबसूरत स्थानों पर शूट किया गया जो भारत के सार को दर्शाते है।

शुरुआत में यह सुरक्षा वीडियो, एयर इंडिया के हाल ही में पेश किए गए ए350 विमान पर उपलब्ध होगा, जो अत्याधुनिक इनफ्लाइट मनोरंजन स्क्रीन से सुसज्जित है। धीरे-धीरे इसे एयर इंडिया के बेड़े के अन्य विमानों में भी पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें