Pages

यूपी में स्कूलों का समय बदला, अब 1 बजे तक खुलेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। नए आदेश के अनुसार सभी विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

यूपी में स्कूलों का समय बदला, अब 1 बजे तक खुलेंगे


अभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक व अभिभावक विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। पूर्व में कुछ जिलों में बीएसए ने अपने स्तर से इसमें बदलाव भी किया था। लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया था। इस बारे में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन ने लखनऊ में डीएम और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समय 7:30 से 12:30 किए जाने की मांग की थी। 



प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। लगातार कई जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच रहा है। बुलंदशहर में आज 44 डिग्री तापमान दर्ज किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ