📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ एयरपोर्ट से 10 किमी में लेजर लाइट, पंतगबाजी पर लगेगा प्रतिबंध

कमिश्नर ने ऊंची बिल्डिगों पर लगे टावर हटाने के दिये निर्देश

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर के 10 किलो मीटर के रेडियस में लेजर लाइट एवं पंतग उड़ाने पर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से पुलिस आयुक्त लखनऊ को पत्र भेजा गया है। कमिश्नर डॉ. रौशन जैकब ने इस सम्बंध में कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित कियाहै। इसके अलावा हवाई अड्डे के चारों ओर अवैध निर्माण, अवैध मांस की दुकानें, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों, इमारतों, संरचनाओं, आसपास पानी का ठहराव तथा कचरे के निपटान को लेकर भी कमिश्नर ने सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।


सोमवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई उड़ानों के सुचारू विमान संचालन के लिए कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। टर्मिनल 2 चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई बैठक का एजेंडा सुरक्षित हवाई अड्डे और विमान संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करना था। बैठक में लखनऊ हवाई अड्डे, एटीसी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, यूपी राज्य वन विभाग, नगर-निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि हवाई अड्डे के चारों ओर अवैध निर्माण, अवैध मांस की दुकानें, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों/इमारतों/संरचनाओं, हवाई अड्डे के आसपास पानी का ठहराव, साथ ही कचरे का निपटान जो पक्षियों और वन्यजीवों को हवाई अड्डे के करीब आकर्शित करता है, जैसे मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की गई। सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मण्डलायुक्त को बताया कि हवाई अड्डे के निकट 04-05 मीट की दुकाने चिन्हित की गई है, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत हटाया जाना अनिवार्य है, जिस पर मण्डलायुक्त ने नगर-निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त मीट की दुकानों को तत्काल हटाये जाने की कार्यवाही की जाये। साथ ही हवाई अड्डे के आस-पास के परिसर में स्ट्रीट डॉग के स्टेरलाइजेशन कराया जाये। हवाई पट्टी के सम्पर्क मार्ग पर पड़ने वाली ऊंची बिल्डिगों पर लगे टावर/सीढ़ियों जिनकी सम्भावना हवाई पट्टी के सम्पर्क मार्ग में अवरोध के रूप में हो सकती है उनको तत्काल हटाने के निर्देश दिये। बैठक में कमिश्नर ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने और समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने हवाईअड्डा अधिकारियों को सुरक्षित हवाईअड्डा संचालन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया। इसके पश्चात बिजनौर नाले की सफाई तथा पानी भराव क्षेत्र को लेकर नालों की साफ-सफाई करने के लिए निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें