📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन क्रैश

डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा होने से हड़कंप मच गया है। अंतरराष्ट्रीय एअर इंडिया का यह विमान यात्रियों को लेकर जा रहा था जो कि क्रैश हो गया। अहमदाबाद में टेकऑफ के समय प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकरा गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।


विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुब्बरा नजर आया। हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ। ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। दुर्घटना में भारी नुकसान होने की खबर है। स्थानीय प्रशाशन, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाव शुरू कर दिया है।


अहमदाबाद में Air India फ्लाइट AI171 (अहमदाबाद से लंदन) आज दोपहर करीब 13:20 बजे हुआ क्रैश

आसमान में दिखा धुएं का बड़ा गुबार, चारों ओर मचा हड़कंप

राहत-बचाव कार्य जारी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF टीम मौके पर

अभी तक किसी हताहत की आधिकारिक जानकारी नहीं

इलाके को सील कर दिया गया, सर्च ऑपरेशन जारी

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA ने जांच के आदेश दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की। उन्होंने विमान दुर्घटना का जायजा लिया। पीएम मोदी ने मंत्री से कहा है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहें। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।



अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया. सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था।


"बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।"

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें