📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गर्मी से तेल के टैंकरों में लगी आग, सरोजनी नगर में हड़कंप

लखनऊ। थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में अमौसी इंडस्ट्रियल इलाके में खड़े टैंकर में आग लग गई। भीषण गर्मी आग लगने की वजह बताई जा रही है। तेल वाले टैंकर में आग लगने से पास में खड़े अन्य टैंकर चपेट में आ गए। 

आग की वजह से 2 टैंकर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड व टैंकर चालको की सूझबूझ से अन्य टैंकरों को आग से बचाया गया। चालक टैंकर लेकर भागे बड़ी घटना को टाला जा सका। मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग भयावह होती तो सरोजनी नगर की आधी आबादी खत्म हो सकती थी।

दो गांवों को हो सकता था नुकसान

सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय के पार्षद राम नरेश रावत ने बताया तेल के टैंकरों में आग लगने की घटना बड़ी थी। इससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। दो सौ मीटर दूरी पर दो गांव हैं। अनौरा और बेहतवा गांव आज भगवान के भरोसे बच सकी है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो दो गांव जलकर राख हो सकते थे। उन्होंने कमिश्नर डॉ रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी से मांग की है कि यहां तेल के टैंकर बाहर ही अवैध तरीके से खड़े रहते हैं। इन टैंकरों को यार्ड में ही खड़े करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें