📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सोनम रघुवंशी का भाई राजा की मां से लिपटकर रोया, मैं सजा दिलाऊंगा

लखनऊ। इंदौर के राजा हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के कारनामे से हर कोई दहला हुआ है। बुधवार को सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद गाजीपुर से इंदौर पहुंचा। वह सीधे राजा के घर उनकी की मां के पास पहुंचा। गोविंद ने राजा की मां के पैर छुए और गले लगा कर फूट-फूट कर रोने लगा।

राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि राज कुशवाह हमेशा सोनम को ‘दीदी’ कहकर बुलाता था। पिछले तीन सालों से सोनम, राज कुशवाह को राखी बांधती आ रही हैं। वहीं आगे गोविंद ने कहा कि, अगर सोनम गुनेहगार है तो मैं खुद उसे सजा दिलाउंगी।’ उसे सोनम की हरकत पर रोते-रोते माफी मांगी। राजा की मां भी रो रही थी। उसने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते. राजा की मां ने कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने उसे बेटी जैसा समझा था, उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें मैं खुद करूंगा, आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा।

सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि मैंने माफी मांग ली है. इस परिवार ने एक बेटे को खोया है। आज से इस परिवार की सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनम दोषी है तो फांसी पर चढ़ाया जाए। गोविंद ने कहा, ‘सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है। उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है, हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं। हम राजा रघुवंशी की ओर से लड़ेंगे।’

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें