📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को समान कार्य का समान वेतन नहीं

नगर निगम में कम्प्यूटर आॅपरेटरों को समान पारिश्रमिक देने की मांग

लखनऊ। नगर निगम में सेवा प्रदाता संस्था के माध्यम से कार्यरत कम्प्यूटर आॅपरेटरों का पारिश्रमिक समान कार्य का समान वेतन के तहत 18,000 से 22,000 रुपये किये जाने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ ने एक बार फिर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया इससे पहले भी पत्र दिए जा चुके हैं। संघ की ओर से समय-समय पर नगर निगम में काम कर रहे कम्प्यूटर आॅपरेटरों के पारिश्रमिक वृद्धि के लिए अनुरोध किया गया है।


कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता लोक सेवा निर्माण विभाग की ओर से लाभांश सहित अपने श्रमिकों को 18,000 रुपये दिया जा रहा है। इसी प्रकार लखनऊ वृत्त लोक निर्माण विभाग, की ओर से सेवा प्रदाता के माध्यम से तैनात कम्प्यूटर आॅपरेटरों को 22,000 रुपये प्रतिमाह की पारिश्रमिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अमृत-2.0 के अर्न्तगत प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक में कम्पूटर आॅपरेटर (अमृत निदेशालय/शासन में कार्यरत) स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) निदेशालय के कम्प्यूटर आॅपरेटर को 25,000 रुपये, कम्प्यूटर आॅपरेटर श्रेणी-2 (अमृत निदेशालय में कार्यरत श्रमिकों को 18,000 रुपये) दिए जा रहे हैं। वहीं कार्यालय नगर निगम, कानपुर कम्प्यूटर आॅपरेटर का पारिश्रमिक 18,000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। 


बता दें कि नगर निगम, लखनऊ के लेखा विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर आॅपरेटर को भी 18,000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। अटल विहारी वाजपेयी, नगर निगम डिग्री कालेज में कम्प्यूटर आॅपरेटर, पुस्तकालय इंचार्ज, लिपिक को वर्तमान में 19,800 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। परन्तु विभिन्न जोनों में सेवा प्रदाता के माध्यम से तैनात कम्प्यूटर आॅपरेटरों को मात्र 10,000 रुपये प्रतिमाह ही दिया जा रहा है। इस तरह से एक ही विभाग में समान पद के कार्य के लिए पृथक-पृथक पारिश्रमिक भुगतान में भेदभाव से कर्मियों में नाराजगी है। संघ उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संगठन मंत्री मो. रेहान ने कहा नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त की ओर से एक कमेटी का गठन करते हुए पारिश्रमिक 18,000/-रुपये किए जाने की पत्रावली चल रही है। संघ ने मांग की है कि कम्प्यूटर आॅपरेटरों को भी सम्मान जनक वेतन दिया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें