📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

जलकल कर्मचारियों ने की बड़ी तैयारी, कल क्या होगा?

लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश जलकल कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले जलकल विभाग लखनऊ में बढ़ती कर्मचारी समस्याओं/अनियमितता/भ्रष्टाचार के दृष्टिगत जन जागरण, गेट मीटिंग, कर्मचारी संबोधन का कार्यक्रम जोन- 4 जलकल विभाग कार्यालय के समक्ष किया गया।


उक्त कार्यक्रम जोन वार समस्त जलकल विभाग लखनऊ में प्रतिदिन किया जाएगा यदि जलकल महाप्रबंधक द्वारा समन्वय समिति के प्रेषित 25 सूत्री मांग पत्र पर 7 दिवस के अंदर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कल मंगलवार को एक बड़े आंदोलन को करने हेतु उत्तर प्रदेश जलकल कर्मचारी समन्वय समिति विवश होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाप्रबंधक की स्वयं होगी।

उक्त जनजागरण अभियान में मुख्य रूप से तूफानी, संतराम, सैयद मुख्तार जी, नितिन त्रिवेदी, शानू आलम, सोनू धानुक, शैलेश धानुक, हरेश कुमार, संदीप अवस्थी, आकाश कुमार गुप्ता, रुदल राजभर, शिवशंकर भारती, अनिल सोनकर ,ऋषि कुमार, धीरज वर्मा, आईपी सिंह, कल्पना धानुक, आशीष कुमार, रणजीत सिंह, मनोज नायक आदि साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें