📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चालक जिंदा जला, कंडक्टर की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। डबल डेकर प्राइवेट बस और बालू से लदे डंपर की टक्कर के बाद लगी आग में बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कंडक्टर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कानपुर से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर बस मटसेना थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 46 के पास आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि डंपर पहले से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पीछे से उसमें जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस, यूपीडा और फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को संयुक्त चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


हादसे की बड़ी बातें

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देर रात बड़ा हादसा
  • डबल डेकर बस डंपर से टकराई
  • बस में लगी भीषण आग
  • चालक और कंडक्टर की मौत
  • करीब 40 यात्री थे सवार
  • कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें