📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

चंदर नगर में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन में मेट्रो से पहुंचे आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी

चंदर नगर में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित, व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं

📍 लखनऊ | 🗓️ 24 मई 2026
व्यापारी सम्मेलन लखनऊ

राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित चंदर नगर बाजार में रविवार को “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर-आलमबाग” इकाई के बैनर तले क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान 30 नए व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

सम्मेलन में उठे प्रमुख मुद्दे:

✔ बिना कनेक्शन के जलकर बिल
✔ कॉमर्शियल हाउस टैक्स में वृद्धि
✔ जीएसटी विभाग के नोटिस
✔ ट्रांसफॉर्मर मेंटीनेंस नोटिस
✔ पब्लिक टॉयलेट और स्ट्रीट लाइट
✔ स्वास्थ्य बीमा और शस्त्र लाइसेंस
✔ ई-कॉमर्स एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता रहे। सम्मेलन में पहुंचने के लिए उन्होंने अपने पदाधिकारियों के साथ मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया।

व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा। उन्होंने व्यापारियों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में संगठित होने की अपील की।

30 नए व्यापारियों ने ली सदस्यता

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर-आलमबाग इकाई में 30 नए व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

सम्मेलन में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह और नगर महामंत्री मोहित कपूर सहित कई व्यापारी नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

📘 व्यापार और GST से जुड़ी उपयोगी किताबें

छोटे व्यापारियों के लिए टैक्स, जीएसटी और बिजनेस गाइड यहां देखें।

👉 Amazon पर देखें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें